मुंबई, 10 नवंबर। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता प्रेम चोपड़ा की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, प्रेम चोपड़ा का इलाज डॉ. नितिन गोखले और जलील पार्कर की देखरेख में चल रहा है।
92 वर्षीय अभिनेता के शरीर में संक्रमण फैल गया है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि प्रेम चोपड़ा को अगले दो से तीन दिन तक अस्पताल में रहना होगा।
कुछ साल पहले, प्रेम चोपड़ा के निधन की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैली थीं। उस समय उन्होंने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा था, 'लोग बिना वजह ऐसी गलत बातें फैलाते हैं, जिससे परिवार और दोस्तों को चिंता होती है।' उन्होंने इस तरह की अफवाहों पर रोक लगाने की अपील भी की थी।
इससे पहले, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उन्हें भी लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद, दोनों स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। उनके प्रशंसकों ने उस समय भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
अब एक बार फिर से लीलावती अस्पताल में उनकी भर्ती की खबर आई है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।
प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उनके संवाद और अदाकारी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।
फिल्म 'बॉबी' का उनका प्रसिद्ध संवाद 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा' आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने लगभग 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है और भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक माने जाते हैं। 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
You may also like

कुंभ राशिफल 11 नवंबर 2025 : मेहनत और धैर्य से मिलेगी सफलता, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

हम एक निष्पक्ष व्यापार समझौता कर रहे... भारत-अमेरिका की ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

प्रिंसिपल ने गाली दी और पुलिस ने की बदसलूकी…. फीस न भर पाने पर DAV कॉलेज के छात्र ने खुद को लगाई आग, 70% जला | Video!

मकर राशिफल 11 नवंबर 2025 : हर समस्या का मिलेगा समाधान, व्यापार में होगा बड़ा मुनाफा

Stocks to Buy: आज NALCO और UNO Minda समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के सिग्नल




